26 Apr 2024, 20:27:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई के वयोवद्ध कारोबारी मघनमल जेठानंद का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2019 3:23PM | Updated Date: Sep 3 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुबई में सबसे वयोवृद्ध भारतीय कारोबारी नेता मघनमल जेठानंद पंचोलिया का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। परिवार सूत्रों ने गल्फ न्यूज को इसकी जानकारी दी। वयोवृद्ध कारोबारी का सोमवार को निधन हुआ। दिवंगत पंचोलिया के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. लालचंद एम. पंचोलिया ने बताया कि उनके पिता को उस समय छाती में दर्द हुआ जब वह कार्यालय में थे। डॉ. लालचंद ने बताया ‘‘मैं अभी भी सदमे में हूँ , दोपहर में अचानक सब कुछ हुआ। उन्हें छाती में दर्द हुआ और वह असहज महसूस करने लगे।
 
हमने कार्यालय में एबुलेंस का प्रबंधन किया और वह स्वयं सिटी अस्पताल पहुंचे, किंतु हमने उन्हें खो दिया। हमने न केवल अपने पिता को खोया, बल्कि मेरा मानना है कि हमने पूरे समुदाय का पिता खो दिया। पिता की मृत्यु से केवल मैं अनाथ नहीं हुआ हूं, अपितु मेरा पूरा समुदाय अनाथ हो गया है। मघनमल को मगहबा के नाम से लोकप्रिय थे। वह अरबियन ट्रेडिंग एजेंसी के अध्यक्ष थे। वह उन कुछ भारतीयों में शामिल थे जिन्होंने एक कंपनी शुरू कर दुबई में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराई।
 
दुबई स्थित भारत के वाणिज्यदूत विपुल ने दिवंगत के निधन पर कहा ‘‘यह समुदाय के लिए बड़ा नुकसान है। उन्हें पूरे समुदाय में पिता के रूप में सम्मान प्राप्त था। वह सामाजिक कार्यों के लिए भी समर्पित थे। उन्होंने भारत, भारतीय और संयुक्त अरब अमीरात के लिए महान सेवा की। दिवंगत कारोबार का परिवार उन भारतीय परिवारों में था जो शारजाह और दुबई में बस गए। विपुल ने दिवंगत परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,‘‘ मघनमल को समुदाय का सबसे बुजुर्ग कारोबारी नेता के रुप में जाना जाता था।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »