27 Apr 2024, 02:53:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड ,नौ की मौत, 27 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 7:10PM | Updated Date: Sep 1 2019 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में बागलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खुमरी में सुरक्षा बलों और तालिबानी आतंकवादियों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में कम से कम नौ लोग मारे गये तथा 27 अन्य घायल हो गये। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि तालिबानी आतंकवादियों ने आज तड़के पुल-ए-खुमरी के हुसैन खिल तथा जमान खिल इलाके में सुरक्षा बलों पर हमला किया। सूत्रों ने कहा, ‘‘सुरक्षा बलों ने हमलावरों को खदेड़ दिया। हमलावर  देवार-ए-कर्कर क्षेत्र के एक बड़े आतंकवादी समूह के सदस्य थे। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।’’ 
 
मारे गये लोगों में चार नागरिक, दो सैनिक तथा तीन आतंकवादी शामिल हैं। आंतकवादियों ने शहर के मध्य हिस्से में कई रॉकेट भी दागे। इस घटना में 20 नागरिक,  सुरक्षा बलों के दो जवान और पांच आतंकवादी घायल हुए हैं। उल्लेखनीय है कि तालिबानी आतंकवादियों ने कुंदुज प्रांत की राजधानी कुंदुज में शनिवार को हमला किया और भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने दिनभर चली मुठभेड़ के बाद उन्हें मार गिराया। इस दौरान कम से कम 38 आतंकवादी, पांच नागरिक तथा  सुरक्षा बलों के 20जवान मारे गये थे तथा नागरिक और सुरक्षा बलों के जवानों समेत  कुल 85 लोग घायल हुए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »