26 Apr 2024, 17:15:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान : सड़क किनारे बम विस्फोट, 8 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 5:52PM | Updated Date: Sep 1 2019 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मजारे शरीफ। अफगानिस्तान के बालख प्रांत के चिमताल जिले में सड़क  किनारे रखे गए एक बम की चपेट में आकर  आठ नागरिकों की मौत हो गई है। चिमताल जिला प्रमुख माटिन खोजाजादा ने बताया कि यह घटना रविवार को जिले के इमाम साहिब गांव की मुख्य सड़क पर उस समय हुई जब वहां से लोगों को लेकर जा रहा वाहन सड़क किनारे छिपा कर रखे गए बम की चपेट में आ गया।
 
उन्होंने बताया कि शवों को अस्पताल भिजवा दिया गया है और मृतकों के परिजनो का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक  किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इसका शक तालिबान पर ही जा रहा है क्योंकि इस तरह के विस्फोटक बनाने में यह संगठन माहिर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »