26 Apr 2024, 20:30:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच संघर्ष में 40 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 7:42PM | Updated Date: Aug 31 2019 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंदूज। अफगानिस्तान के कुंदूज प्रांत में शनिवार को सुरक्षा बलों और तालिबानी आतंकवादियों के बीच संघर्ष में 38 आतंकवादी ढेर हो गए और तीन सैनिकों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच स्थानीय समय अनुसार एक बजे मुठभेड़ उस समय शुरू हुयी जब आतंकवादियों ने राइफलों, मशीन गन और रॉकेट लॉन्चर से कुंदुज शहर में तीन अलग-अलग जगहों पर हमला कर दिया। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को कड़ा जवाब देते हुए पीछे खदेड़ दिया। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ कुंदुज शहर तथा पास के इलाकों में आतंकवादियों पर किये गए हवाई हमलों में 38 तालिबानी आतंकवादियों की मौत हो गयी और 10 घायल हो गए तथा 32 आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।’’ बयान में कहा गया, ‘‘ आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी हमला किया जा रहा है और सुरक्षा बल इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि  हमले में नागरिकों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।’’ उन्होंने बताया कि आतंकवादी स्थानीय लोगों के मकानों, अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों तथा नागरिकों को ढाल बना कर हमला कर रहे हैं।
 
गृह मंत्री मसूद अंदराबी ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘काबुल से अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए है। हालात अब काबू में है। आतंकवादियों को जल्द ही शहर से बाहर निकाल दिया जाएगा।’’ इसके अलावा काबुल से 250 किमी दूर  इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को संघर्ष की वजह से सड़कें खाली रही तथा सभी दुकानें भी बंद रही और फोन सेवाओं पर भी रोक लगा दी गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाटों के नेतृत्व वाले गठबंधन के लड़ाकू विमान शहर के ऊपर तड़के मंडरा रहे थे तथा आतंकवादियों ने शहर में कई स्थानों पर राकेट हमले भी किये। हमले में दो राकेट शहर के मुख्य अस्पताल पर जा गिरे जिसमें ईमारत तथा एक वाहन पर नुकसान पंहुचा है। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच यह संघर्ष उस समय हुआ है जब कतर में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते को लेकर बैठक चल रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »