27 Apr 2024, 05:34:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका-इजरायल के झंडे का हुआ अपमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2019 2:58PM | Updated Date: Aug 31 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तानियों की नीच हरकत का खुलासा हो रहा है। राष्ट्रध्वज हर देश का सम्मान होता है, मुल्क कोई भी क्यों न हो, उस मुल्क के झंडे का अगर आप सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम अपमान भी नहीं करना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो, वह पूरे देश का अपमान कर रहा है। लेकिन, यह बात पाकिस्तानियों को समझ में नहीं आती है। यह एक वेरिफाइड अकाउंट है, जब उनके ट्विटर हैंडल पर जाते हैं तो बैकग्राउंड में अल्ट न्यूज मीडिया के साथ उनकी फोटो लगी है।

कुछ लोग लाइन में लगकर इजराइल और अमेरिका के झंडे पर पैर रख कर गुजर रहे हैं। जिस लाइन से वे लोग गुजर रहे हैं उस रास्ते के बीच में दोनों देश के झंडे को जान-बूझकर बिछाया गया है। कुछ खाली पैर तो कुछ जूतों और चप्पल के साथ उसके ऊपर से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान के लोग मस्जिद जाने के दौरान उस झंडे के ऊपर से गुजरते हुए अंदर जा रहे हैं। यह दोनों देश का बहुत बड़ा अपमान है, उन्होंने पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद पर भी सवाल उठाया और पूछा कि ऐसे देश को आर्थिक मदद क्यों दी जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »