26 Apr 2024, 11:40:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान ने फिर दी धमकी - भारत-पाक के युद्ध का पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 3:51PM | Updated Date: Aug 30 2019 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने के बाद से ही आए दिन पड़ोसी देश पाकिस्‍तान भारत को गीदड़ भभकी देता रहता है। अब शुक्रवार को अपने देश को संबोधित करते हुए एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमराम खान ने कश्मीर राग अलापा है। खोखली धमकी देते हुए खान ने कहा कि यदि दो परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध होता है तो इसका नुकसान पूरी दुनिया को भुगतना पड़ेगा। 
 
भारत को खुलेआम धमकी देते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) पर किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई की जाती है तो उनकी सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'मैं मोदी को बताना चाहता हूं कि हमारी सेना कश्मीर (पीओके) में कुछ भी करने के लिए तैयार है। दुनिया को यह पता होना चाहिए कि यदि दो परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध होता है तो पूरी दुनिया को इससे नुकसान होगा। मैं जिससे भी बात करता हूं उसे यह बात जरूर बताता हूं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »