26 Apr 2024, 05:38:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अब्बासी की व्यक्तिगत हिरासत की अवधि 14 दिन बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2019 12:22AM | Updated Date: Aug 30 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद की राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी की व्यक्तिगत हिरासत की अवधि गुरुवार को 14 दिन के लिए बढ़ा दी। अब्बासी एलएनजी मामले में पहले से ही हिरासत में है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के नेता खाकान अब्बासी को आज न्यायाधीश शाहरुख अर्जुमंद की अदालत में पेश किया गया था। नैब  अधिवक्ता ने न्यायाधीश से अब्बासी से पूछताछ के लिए इस मामले में आगे और जानकारी लेने के लिए हिरासत की अवधि बढ़ाने के लिए आग्रह किया।

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार न्यायाधीश ने नैब से अब्बासी की हिरासत अवधि का समय बढ़ाने के  बारे में सवाल किया तो नैब अधिवक्ता ने कहा कि वह 41 दिन की और हिरासत के पक्ष हैं। अब्बासी ने इस पर कहा कि वह नैब की व्यक्तिगत हिरासत की अवधि बढ़ाने का विरोध नहीं करना चाहते। पिछली सुनवाई में अब्बासी ने यह मुकदमा स्वयं लड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा ‘‘ मैं पहले दिन से ही कर रहा हूं कि आप नैब को मुझे 90 दिन की व्यक्तिगत हिरासत में सौंप दें। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। ’’ इस मामले में पूर्व वित्त मंत्री मिफताह इस्माइल भी हिरासत में हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »