26 Apr 2024, 15:13:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में लेकिमा तूफान से करोड़ों लोग प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 10:23AM | Updated Date: Aug 14 2019 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। चीन में पिछले सप्ताह आये लेकिमा तूफान से एक करोड़ 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार चीन के झेजिआंग, जिआंग्सु, शैन्डोंग, अन्हुई, फुजिआन, हेबेई, लिआओनिंग और जिलिन प्रांत के साथ-साथ शंघाई शहर से करीब 20 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान में 13,000 मकानें नष्ट हो गये और अन्य 119,000 क्षतिग्रस्त हो गये। चीन में पिछले सप्ताह शनिवार को आए लेकिमा तूफान के असर से तेज गति की हवाओं के चलने के साथ भारी बारिश होने से काफी तबाही हुई। चीन की मौसम विज्ञान सेवा ने तूफान को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »