26 Apr 2024, 19:42:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका, ब्रिटेन के जहाजों को रोकने में भी सक्षम: ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2019 1:07AM | Updated Date: Aug 13 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने अमेरिका और ब्रिटेन को नसीहत देते हुए कहा है कि वह अमेरिका तथा ब्रिटैन के संरक्षण वाले जहाज को रोकने में भी सक्षम है। इस्लामिक रेवोलिश्नरी गार्ड कॉर्प्स नौसेना के कमांडर अलीरजा तंगसगिरी ने रविवार को अल-मायादीन मीडिया के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हमारी नौसेना किसी के भी और कोई भी जहाज को रोकने में सक्षम है बेशक वह फिर अमेरिका या ब्रिटेन के संरक्षण में ही क्यों न हो।’’ अलीरजा ने जोर देते हुए कहा कि अरब खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य ईरानी नौसेना की बदौलत सुरक्षित है। उन्होंने विशेष तौर पर इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान अपने समुद्री क्षेत्र में किसी की भी अवैध घुसपैठ को बर्दाशत नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि जिब्राल्टर अधिकारियों ने चार जुलाई को ईरान के ग्रेस 1 सुपर टैंक जहाज को जब्त कर लिया था जिसके बाद इरान ने अरब खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने नियंत्रण को कड़ा कर दिया है। खबरों के मुताबिक ईरान के सुपर टैंक को जब्त करने के पीछे तेल तस्करी का हाथ भी बताया जा रहा है तथा कई इसमें ब्रिटेन का हाथ होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। ईरान ने हालांकि इस घटना के जवाब में 19 जुलाई को ब्रिटेन का स्टेनो इम्पेरो टैंक जहाज जब्त कर लिया था जो अभी भी बांदर अब्बास बंदरगाह पर खड़ा है। जहाज पर तीन रुसी नागरिक समेत चालक दल के 21 सदस्य सवार थे जिनमें कुछ भारतीय भी शामिल थे। ब्रिटेन ने ईरान से उनके जहाज को छोड़ने की अपील भी की है। इनमें से कुछ को छोड़ दिया गया है। इसबीच ब्रिटेन ने ग्रेस 1 सुपर टैंक जहाज की हिरासत अवधि को 15 अगस्त तक आगे बड़ा दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »