27 Apr 2024, 05:25:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में लगाई जाएंगी नि:शुल्क हिंदी कक्षाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 12:51AM | Updated Date: Aug 12 2019 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका में हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए यहां स्थित भारतीय दूतावास लोगों की मांग पर प्रतिष्ठित जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए नि:शुल्क हिंदी की कक्षाएं संचालित करेगा। छह हफ्ते का गैर क्रेडिट हिंदी भाषा का परिचयात्मक पाठ्यक्रम 28 अगस्त से शुरू होगा और दूतावास में भारतीय संस्कृति विषय के शिक्षक डॉ. मोक्षराज छात्रों को पढ़ाएंगे। इस साल के शुरुआत में दूतावास ने अपने परिसर में एक घंटे की नि:शुल्क साप्ताहिक कक्षाएं संचालित की थी।

इस पाठ्यक्रम को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और बहुत कम समय में सात देशों के 87 छात्रों ने नामांकन कराया। विश्वविद्यालय स्थित सिगुर सेंटर फॉर एशियन स्टडीज के निदेशक बेंजामिन डी हॉपकिंस और एसोसिएट निदेशक दीपा एम. ओल्लापल्ली ने हाल में अमेरिका स्थित भारतीय राजदूत को लिखे पत्र में कहा था, यह इंगित करता है कि छात्रों में हिंदी भाषा पढ़ने के लिए काफी रुचि है। इसने हमें सफलतापूर्वक परिचयात्मक पाठ्यक्रम बनाने के लिए प्रोस्ताहित किया। इस परिचयात्मक हिंदी भाषा पाठ्यक्रम में छात्र वर्तनी सहित भाषा के विभिन्न पहलुओं को जानेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »