27 Apr 2024, 07:32:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने देश में शांति की अपील की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2019 12:27AM | Updated Date: Aug 12 2019 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने देश में जारी संघर्ष को खत्म कर यहां शांति बनाए रखने की अपील की है। ईद-अल-अजहा की नमाज के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए गनी ने कहा कि अफगानिस्तानी नागरिक स्थायी रुप से देश में शांति कायम करना चाहते हैं जिससे देश के लोगों का सम्मान सुनिश्चित हो सके।

ईद-अल-अजहा के मौके पर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और अन्य शहरों में लोगों ने कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की एक दूसरे को त्योहार की बधाई दी। अफगानिस्तान में इस मौके पर हालांकि किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। गनी ने कहा कि देश में राष्ट्रपति का चुनाव कराना बेहद जरुरी है और सरकार ने 28 सितंबर को होने वाले चुनावों के लिए पूरी तैयारियां कर ली है। उन्होंने अफगानिस्तान के नेतृत्व में शांति वार्ता करने की वकालत करते हुए कहा कि ऐसी कोई भी वार्ता सरकारी प्रतिनिधिमंडल के बिना सफल नहीं हो सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »