27 Apr 2024, 09:17:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तेल टैंकर हादसा : तंजानिया में तीन दिन का राजकीय शोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 2:19PM | Updated Date: Aug 11 2019 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दार-एस-सलाम। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुल्नी ने शनिवार को हुए तेल टैंकर हादसे को लेकर तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है जिसमें करीब 64 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा कि तेल टैंकर विस्फोट में मारे गये लोगों के दुख में शनिवार से सोमवार तक तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गयी है।
 
यान में कहा गया है कि इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। प्रधानमंत्री  कासिम माजलिवा रविवार को हादसे के शिकार लोगों के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति का प्रतिनिधित्व करने मोरोगोरो जायेंगे। ल्लेखनीय देश के मोरोगोरो क्षेत्र में शनिवार को  एक पेट्रोल टैंकर पलट गया, जिसके बाद हुए एक विस्फोट में 60 लोग मारे गए  और 70 से अधिक गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शनिवार देर रात चार और लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।
 
जधानी  दार एस सलाम से 200 किलोमीटर दूस मोरोगोरो के क्षेत्रीय आयुक्त स्टीफन  केबवी ने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ, जब अधिकतर लोग टैंकर से रिसाव वाले तेल  को एकत्रित करने की कोशिश कर रहे थे और उसी समय विस्फोट हो गया। बवी ने  कहा ,‘‘हम भयानक स्थिति में हैं।  तंजानिया पीपुल डिफेंस फोर्स के जवान दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और  घायलों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक है।मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »