26 Apr 2024, 20:28:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 10 आतंकियों ने छोड़ा आतंक का रास्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:46PM | Updated Date: Aug 10 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के घोर प्रांत में 10 तालिबानी आतंकवादी आतंकवाद का रास्ता छोड़कर सरकार समर्थित शांति प्रक्रिया में शामिल हो गये हैं। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अब्दुल हई खातिबी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को इन आतंकवादियों ने आतंकवाद का रास्ता छोड़कर सरकार की ओर से शुरू किये गये शांति प्रक्रिया में शामिल होने की घोषणा की।
 
उन्होंने कहा,तालिबान कमांडर मावलावी रफीक की अगुवाई में हिंसा का रास्ता अपनाने वाले 10 तालिबान लड़ाकों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने, अपने हथियारों का समर्पण करने तथा शांति प्रकिया में शामिल होने की घोषणा की है। ये सभी अपने घरों को लौट चुके हैं और समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सामान्य जीवन शुरू करने की भी बात कही है। खातिबी ने कहा कि ये सभी आतंकवादी तालिबान कमांडर रफीक की अगुवाई में एक-दो बर्षो से दु-लायना जिले में सरकार विरोधी गतिविधियों में सक्रिय थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »