26 Apr 2024, 21:11:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में प्रचंड तूफान लेकिमा का खतरा, संघाई डिजनी रिजॉर्ट बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:36PM | Updated Date: Aug 10 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। चीन के संघाई डिजनीलैंड समेत संघाई डिजनी रिजॉर्ट को तूफान लेकिमा के खतरे को देखते हुए सुरक्षा कारणों से शनिवार को बंद कर दिया गया। संघाई डिजनीलैंड के जून 2016 में खुलने के बाद से ऐसा पहली बार हुआ हे जब खराब मौसम की वजह से इसे बंद किया गया है। संघाई डिजनी रिजॉर्ट के अनुसार शनिवार को जिन लोगों ने संघाई डिजनीलैंड के लिए टिकट बुक कराई थी वे अगने छह महीनों के अंदर (10 फरवरी 2020 तक) किसी भी अन्य दिन इसी टिकट पर पार्क घुमने आ सकते हैं।
 
जिन लोगों ने ब्यूटी एंड बीस्ट म्यूजिकल के लिए टिकट खरीदा था वे कार्यक्रम में बदलाव के लिए या टिकट के पैसे की वापसी के लिए संपर्क कर सकते हैं। लोगों को इससे संबंधित नई जानकारियों के लिए रिजॉर्ट की वेबसाइट या मोबाइल एप पर नजर बनाये रखने की सलाह दी गई है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »