26 Apr 2024, 21:45:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूनान में नावों के टक्कर में दो की मौत, एक घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 9:42AM | Updated Date: Aug 10 2019 9:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एथेंस। यूनान के पेलोपोनिसे प्रायद्वीप के पूर्व में स्थित अर्गोलिक खाड़ी में शुक्रवार रात को दो नावों के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हेलेनिक तटरक्षक दल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा पोर्टो चेली और स्पेट्स द्वीप के बीच हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 10 विदेशी पर्यटकों के साथ नाव मछली पकड़ने वाली दूसरी नाव से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन यूनानी नागरिक दुर्घटना के शिकार हो गए।
 
स्पेट्स के मेयर पेनाजिओटिस लीराकिस ने बताया कि पर्यटकों से लदा नाव तेज गति से मछली पकड़ने की नौका पर चढ़ गया जिससे नौका डूब गयी। घायल महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि अंधेरा होने के कारण पर्यटकों से लदे नाव के चालक ने मछली पकड़ने वाली नाव को नहीं देखा जिसके कारण यह हादसा हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »