मास्को। दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने शुक्रवार को त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर बातचीत के लिये अमेरिका के नये रक्षा मंत्री मार्क एस्पर का सियोल में अपने कार्यालय में स्वागत किया। स्थानीय मीडिया ने कहा कि बैठक में दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने उत्तर कोरिया को परमाणु मुक्त बनाने और दक्षिण कोरिया के सैनिकों पर युद्ध अभियानों के नियंत्रण को स्थानांतरित करने के प्रयासों पर चर्चा हुयी।
मून और एंड्रयू ने इस बात पर सहमति जतायी कि दक्षिण कोरिया और जापान को सैन्य जानकारी को साझा कर अपने बढ़ते व्यापार युद्ध से उपजे विवाद को सुलझाने की जरूरत है। अमेरिका का दोनों प्रमुख पूर्वी एशियाई देशों के साथ सैन्य सहयोग है जापान द्वारा दक्षिण कोरिया को प्रतिबंधित प्रौद्योगिकी निर्यात करने के बाद उठे सवाल पर उसे बुलाया गया था और इन शिकायतों के बीच उसे तरजीही व्यापार भागीदारों की सूची से हटा दिया।