27 Apr 2024, 06:32:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरस ने भारत और पाकिस्तान से अत्यधिक संयम बरतने की अपील की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 5:09PM | Updated Date: Aug 9 2019 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनावों के बीच दोनों देशों से‘अत्यधिक संयम’ बरतने की अपील की है। गुटेरस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की स्थिति संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और सुरक्षा परिषद के संकल्पों द्वारा निंयत्रित होती है।’’  संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का यह बयान उनके प्रवक्ता ने जारी की है।
 
गुटेरस ने कहा कि वह कश्मीर में प्रतिबंधों की रिपोर्टों को लेकर चिंतित हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से जम्मू-कश्मीर की स्थिति को प्रभावित करने वाले कदम उठाने से बचने का आह्रान किया। गुटेरस ने भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर हुये 1972 के समझौतों को भी याद किया, जिसे शिमला समझौता भी कहा जाता है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को सोमवार को खत्म करने के भारत सरकार के फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »