26 Apr 2024, 08:17:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्व महिला कर्मचारी को किस करते दिखे डोनाल्ड ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 3:39PM | Updated Date: Aug 9 2019 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वह ईरान या उत्तर कोरिया को लेकर नहीं बल्कि अपनी पूर्व महिला सहयोगी को चूमने को लेकर खबरों में आ गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप एक वीडियो में अपने कैंपने से जुड़ी एक महिला सहकर्मी को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस महिला का नाम अल्वा जॉनसन है।
 
यह महिला अलबामा की रहने वाली है। महिला ट्रंप के राष्ट्रपति बनने को लेकर चलाए जा रहे प्रचार अभियान टीम का भाग थी। महिला ने फरवरी में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रंप ने उसे जबरदस्ती चूमा था। उसने यह भी आरोप लगाया था किकार्यके दौरान उसे पुरुष सहयोगियों की तुलना में कम वेतन दिया गया।
 
हालांकि, वाइट हाउस की तरफ से इन सभी आरोपों से मना किया गया है। अब खबर है कि ट्रंप की लीगल टीम ने खुद एक वीडियो डालकर महिला के आरोपों की सच्चाई को सामने रखने की कोशिश की। इस लीगल टीम काबोलनाहै कि राष्ट्रपति ने अल्वा जॉनसन को चूमा जरूर था लेकिन यह जबरदस्ती नहीं था 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »