02 May 2024, 03:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरियाई संसद का अगल सत्र 29 अगस्त से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 11:38AM | Updated Date: Aug 9 2019 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। उत्तर कोरिया की संसद ‘सुप्रीम पीपुल्स असेंबली’ का अगला सत्र 29 अगस्त को बुलाया जाएगा। केसीएनए समाचार एजेंसी की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार संसद के प्रेसीडियम ने संसद के 14वें कॉन्वोकेशन का दूसरा सत्र बुलाने का निर्णय गुरुवार को किया। संसद के आगामी सत्र के एजेंडे का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।
 
दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार यह सत्र अमेरिका के प्रति उत्तर कोरिया की नीतियों और इसकी पांच वर्षीय आर्थिक विकास परियोजना के लिए दिशा-निर्देशों पर केंद्रित रहेगा। उत्तर कोरिया में आमतौर पर वसंत के मौसम में संसद का सत्र बुलाया जाता है। इससे पहले संसद का सत्र अप्रैल में उस समय बुलाया गया था जब देश के प्रमुख नेता किम जोंग उन स्टेट अफेयर्स कमिशन का अध्यक्ष चुने गये थे जो इस देश का सर्वोच्च पद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »