02 May 2024, 03:17:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी लेखक टोनी मॉरिसन का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 12:44PM | Updated Date: Aug 8 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। नोबेल पुरस्कार विजेता एवं अमेरिकी लेखक टोनी मॉरिसन का न्यूयॉर्क के मोंटेफोरे मेडिकल सेंटर में निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। टोनी मॉरिसन के परिवार ने एक बयान में जानकारी दी, “हमें बहुत दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि संक्षिप्त बीमारी के बाद हमारी प्रिय मां टोनी मॉरिसन का सोमवार रात को निधन हो गया। निधन के समय परिवार के सदस्य और दोस्त उनके साथ थे।” बयान में बताया गया, “एक समर्पित मां, दादी-नानी, चाची टोनी मॉरिसन कल रात (सोमवार) इस दुनिया से चली गईं।
 
टोनी मॉरिसन को 1993 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला था और 1987 में उन्होंने अपने उपन्यास ‘बिलवेड’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता था। टोनी मॉरिसन को 1996 में नेशनल बुक फाउंडेशन्स मेडल ऑफ डिस्टिंग्शिड कॉन्ट्रीब्यूशन टू अमेरिकन लेटर्स का पुरस्कार मिला था। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें 2012 में प्रेसेडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया था।
 
ओबामा ने उनके निधन के बाद टि्वटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, “टोनी मॉरिसन राष्ट्र की एक बहुमूल्य रत्न और एक अच्छी कहानीकार थीं। उनका लेखन बहुत सुंदर और सार्थक हाेने के साथ-साथ हमारे अंत:करण और हमारी कल्पना को चुनौती देता था।”
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »