26 Apr 2024, 16:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत समर्थक बैनर लगाने पर पाकिस्तान में मामला दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 10:21AM | Updated Date: Aug 8 2019 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के निर्णय का स्वागत करते हुए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कई स्थानों पर बैनर लगाये जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। समाचार पत्र डॉन ने गुरुवार को बताया कि कश्मीर पर भारत के निर्णय का स्वागत करते हुए मंगलवार को इस्लामाबाद के कई स्थानों पर बैनर लगाये गये थे। इस मामले में इस्लामाबाद पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज किया। भारत समर्थक बैनर इस्लामाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगाये गये थे लेकिन अभी तक केवल कोहसार थाना में ही मामला दर्ज किया गया है।
 
मजिस्ट्रेट गुलाम मुर्तजा चांडियो की शिकायत के आधार पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 188 और 153 के तहत कोहसार पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है जिसके तहत छह माह की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने बुधवार को ब्ल्यू एरिया में पानाफ्लैक्स छपाई करने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया। हिरासत में लेने के बाद उस व्यक्ति ने खुलासा किया कि गुजरानवाला निवासी एक व्यक्ति ने पाकिस्तान विरोधी बैनर तैयार करने का आदेश दिया था। पुलिस ने इस सिलसिले में इस संबंध में कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है और प्रिटीग प्रेस को सील कर दिया है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »