27 Apr 2024, 00:15:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में विस्फोट से पांच पुलिसकर्मियों सहित 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 1:30AM | Updated Date: Aug 8 2019 1:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा जिले में बुधवार को हुये विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित 10 लोग घायल हो गये। जिला पुलिस अधिकारी मंसूर अमन ने बताया कि बम निरोधक दस्ता एक बम को निष्क्रिय करने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान विस्फोट होने से पांच पुलिसकर्मी और पांच अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार बम निरोधक दस्ते को फोन पर नौशेरा जिले अजाखेल पायन इलाके में संदिग्ध सामग्री मिलने की सूचना मिली थी। वहां पहुंचने पर दस्ते को  गैस सिलेंडर से जुड़ा विस्फोटक उपकरण मिला। जिसे बम निरोधक दस्ता निष्क्रिय करने का काम कर रहा था। राहत दल और पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों घटनास्थल पर पहुंच गये है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। घटना के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »