26 Apr 2024, 08:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कश्मीर के संबंध में भारत के फैसले के खिलाफ सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे: पाकिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 4:08PM | Updated Date: Aug 5 2019 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कश्मीर के संबंध में भारत सरकार के सोमवार के फैसले को गैरकानूनी कदम करार दिया है और कहा है कि वह इसके खिलाफ सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा। भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आज एक प्रेस विक्षप्ति जारी के इस फैसले की कड़ी आलोचना की और भारत सरकार के फैसले को खारिज कर दिया। विज्ञप्ति में बताया गया कि भारत के हिस्से वाला कश्मीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विवादित क्षेत्र है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा,‘‘भारत सरकार का एकतरफा कदम इस विवाद स्वरूप को बदल नहीं सकता है क्योंकि यह मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिदष के प्रस्तावों में प्रतिष्ठापित है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »