26 Apr 2024, 10:38:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्त्र: काहिरा में कारों की भीषण भिड़ंत से विस्फोट, 19 की लोगों मौत, 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2019 12:39PM | Updated Date: Aug 5 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्त्र के काहिरा में रविवार देर रात कई कारों की भिड़ंत और उसके बाद हुए विस्फोट के कारण 19 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गए। मिस्त्र के स्वास्थ मंत्रालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पेशनल ट्यूमर सेंटर के पास सामने से आ रही तीन कारों को टक्कर मार दी जिसके कारण विस्फोट हो गया।
 
हादसे में 19 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण कारों में आग लग गयी और उसकी लपटें काफी दूर तक नजर आ रही थी। मंत्रालय ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मिस्र के सरकारी अभियोजक घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »