26 Apr 2024, 10:33:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका में गिरफ्तार मछुआरों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2015 4:57PM | Updated Date: Jul 6 2015 4:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामेश्वरम। श्रीलंका की अदालत की ओर से पिछले महीने वहां की नौसेना द्वारा गिरफ्तार रामेश्वरम के 14 मछुआरों की रिमांड बढ़ाकर 17 जुलाई करने के बाद इन मछुआरों ने अपनी रिहाई की मांग को लेकर  से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

कच्चातीवू द्वीप के पास अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में दो जून को मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया था और इनकी तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया था। मछुआरा संघ के अध्यक्ष एस. एमेरीट ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें मन्नार की एक जेल में बंद कर दिया गया। उन्हें तीन जुलाई को अदालत में पेश किया गया था और मजिस्ट्रेट आशीर्वादम किरविन एलेक्स ने इनकी रिमांड बढ़ाकर 17 जुलाई कर दी।

बहरहाल, श्रीलंका के पारूथिथुरै की एक अन्य अदालत ने पिछले महीने गिरफ्तार 26 मछुआरों की रिमांड बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी थी। नेदूंथीवू के पास मछली पकड़ रहे इन मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने 21 जून को गिरफ्तार किया था और इनकी नौकाएं जब्त कर ली थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »