26 Apr 2024, 09:33:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हौती विद्रोहियों का सऊदी अरब के आभा हवाई अड्डे पर हमला, 9 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 11:39AM | Updated Date: Jul 2 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। यमन के शिया हौती विद्रोहियों ने मंगलवार को सऊदी अरब के आभा हवाई अड्डे पर हमला किया जिसमें एक भारतीय नागरिक समेत कम से कम नौ लोग घायल हो गये। समाचार पत्र ‘सऊदी गजट’ के अनुसार इस हादसे में एक भारतीय और आठ सऊदी नागरिक घायल हुए हैं। घटना को तड़के अंजाम  दिया गया। सऊदी नीत गठबंधन सेना ने पुष्टि की है कि हौती विद्रोहियों ने  आभा हवाई अड्डे को निशाना बनाकर हमला किया।
 
उसने कहा कि हालांकि हवाई अड्डे पर विमानों के आवागमन समेत सभी कार्य सुचारु से चल रहे हैं। यमन में राष्ट्रपति आबिद रब्बो  मंसूर हादी की सेना और हौती विद्रोहियों के साथ कई साल से सशस्त्र संघर्ष चल रहा है। हादी के आग्रह पर सऊदी नीत गठबंधन सेना  मार्च 2015 से हौती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमला शुरु किया है। गत माह हौती विद्रोहियों ने इसी हवाई अड्डे पर कई हमले किये थे जिसमें कई लोग घायल हो गये थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »