26 Apr 2024, 12:37:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाकर आठ हजार की जाएगी:ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 12:22AM | Updated Date: Jun 22 2019 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अफगानिस्तान में अमेरिका बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और जल्दी ही यहां सैनिकों की संख्या घटकर आठ हजार रह जाएगी। ट्रंप ने टाइम मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में कहा ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि अफगानिस्तान में  पहले 16 हजार अमेरिकी सैनिक थे और अब वहां पर नौ हजार सैनिक हैं । अब वहां पर अच्छी चीजें हो रही हैं और हम पश्चिम एशिया से भी अपने सैनिकों को वापस बुलाएंगे। हमें कभी भी पश्चिम एशिया में नहीं रहना चाहिए था और वहां से आना ही होगा।’

’ उन्होंने कहा कि वह दोनों तरफ अरबों डालर की राशि को  खर्च किए जाने के खिलाफ हैं और वहां काफी संख्या में लोगों की मौतें भी हो रही हैं। वहां हमारे सैनिकों को भेजा जाना एक भयानक फैसला था। ट्रंप ने यह बात तालिबान के साथ होनी वाली बातचीत के पहले कही है और इस बातचीत की तारीख अभी तय नहीं है। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद  ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत होगी लेकिन अभी तक इसकी तारीख तय नही हुई है। तालिबान और अमेरिका का कहना है कि दोनों ही पक्ष दो मुख्य बातों पर विचार कर रहे हैं- सैनिकों की वापसी तथा इस बात को सुनिश्चित करना कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों द्वारा नहीं किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »