वोरोनिश। रूस के वोरोनिश में भीषण कार दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया है। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार वोरोनिश-लुहानस्क राजमार्ग पर शनिवार को स्थानीय समानुसार 8.26 बजे मिनीबस ने एक कार को टक्कर मार दी। विभाग के प्रवक्ता नतालिया कुलिकोवा ने कहा कि इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी है और एक 10 वर्षीय लड़की घायल हुई है।