27 Apr 2024, 01:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की : भीषण सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 42 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 4:11PM | Updated Date: Jun 11 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्तांबुल। तुर्की में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी और 42 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया चैनल एनटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों से भरी बस एक कार से टकरा गयी जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी और 42 अन्य घायल हो गये।  यह दुर्घटना बलिकेसिर प्रांत के बंदिरमा जिले में हुई। दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बस कन्नकले प्रांत की ओर जा रही थी। स्थानीय अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »