02 May 2024, 03:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में बाढ़ से छह की मौत, एक लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2019 6:41PM | Updated Date: Jun 9 2019 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नानचंग।  चीन के जिआंगसी प्रांत में रविवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद आई बाढ़ से छह लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य लापता है। जिआंगसी प्रांत के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार गुरुवार से जारी भारी बारिश के कारण 77,400 हेक्टेयर की फसल बर्बाद हो गई है तथा 118 मकानों को भारी क्षति पहुंची है। आपदा के चलते चीन को  22 करोड़ अमेरिकी डालर से अधिक का नुकसान हुआ है।

स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को बचाव अभियान चलाते हुये करीब 88 हजार लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पंहुचाया और 45 हजार लोगों को अभी भी तत्काल सहायता का इंतजार हैं। अधिकारियों ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत साम्रगी बांटी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »