26 Apr 2024, 13:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पर्यावरण साइकिल विकास का महत्वपूर्ण पहिया : संयुक्त राष्ट्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 3:47PM | Updated Date: Jun 4 2019 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने विश्व साइकिल दिवस पर कहा कि सरल, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल साइकिल न केवल परिवहन का एक साधन है बल्कि विकास का एक उपकरण भी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, ‘‘ साइकिल परिहवन का अच्छा साधन है और इसका जलवायु पर भी सकरात्मक प्रभाव पड़ता है। साइकिल चलाने से पर्यावरण के प्रति लोगों की जागरूकता भी बढ़ती है।’’
 
सयुंक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार, पैदल तथा साइकिल से चलने वालों की बेहतरी के लिए काम करने से न सिर्फ प्रदूषण कम होगा,पर्यावरण की रक्षा होगी बल्कि गरीबी हटाने में मदद मिलेगी। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पैदल और साइकिल चलाने की जरुरत है और खास रूप से शहर के निवासियों को। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार शहरों में रह गरीब निवासियों के लिए चलने तथा साइकिल चलाने के लिए सुरक्षित मार्ग बनाना भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना जैसा है क्योंकि इससे दिल की बीमारी में कमी, हार्ट अटैक, मधुमेह और यह तक कि मृत्यु के जोखिम में भी कमी आती है।
 
साइकिल दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क में स्थिति संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पर एक दिन के आयोजन के दौरान महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा ने कहा, ‘‘यह बेहद अहम समय है क्योंकि जलवायु बदलाव को बचाने के लिए अब हमारे पास केवल 11 वर्ष ही बाकी है। हमें साइकिल का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »