27 Apr 2024, 09:20:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरेस ने सूडान में लोकतंत्र समर्थकों पर बल प्रयोग की निंदा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 11:51AM | Updated Date: Jun 4 2019 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सूडान में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सेना की ओर से किए गए बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए शांतिपूर्ण प्रक्रिया के तहत बातचीत शुरू करने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘महासचिव एंटोनियो गुटेरेस प्रदर्शनकारियों पर सेना के बल प्रयोग और हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं। ’’उन्होंने उन रिपोर्टों पर भी चिंता व्यक्त की है जिसमें कहा गया है कि सूडान की सेना ने अस्पतालों और चिकित्सा सुविधा केन्द्रों पर भी गोलीबारी की है।
 
सूडान की राजधानी खार्तूम में सोमवार को लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सेना ने बल प्रयोग किया जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए। गुटेरेस ने सूडानी ट्रांजिशनल मिलिट्री काउंसिल (टीएमसी) को सूडान के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए सभी पक्षों से नागरिकों के मूलभूत अधिकारों को बहाल करने की अपील की।
 
गौरतलब है कि सूडान में कई महीनों से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके बाद 11 अप्रैल को हुए सैन्य तख्तापलट के बाद सत्ता में आई टीएमसी ने दो वर्ष के भीतर देश में चुनाव कराने की बात कही थी। सैन्य तख्तापलट में पिछले 30 वर्षों से सूडान की सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति उमर बशीर को सत्ता से बेदखल कर जेल भेज दिया गया है। सूडान में लोग सेना से नयी सरकार के गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »