बेरूत। उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में आतंकवादियों के एक समूह ने सेना के गश्ती दल तथा पुलिस अधिकारियों पर तीन बार हमला किया, जिसके कारण एक सैनिक की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। एलबीसीआई न्यूज चैनल के अनुसार आतंकवादियों ने त्रिपोली के बंदरगाह वाले इलाके में सेना और पुलिस के गश्ती दल पर गोलीबारी की, जिसके कारण एक सैनिक की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गये। सशस्त्र बलों ने हालांकि अभी तक अधिकारिक तौर पर अपने अधिकारी की मौत की पुष्टि नहीं की है।