27 Apr 2024, 01:00:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

त्रिपोली में एलएनए के हमले में 345 लोग मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 10:36AM | Updated Date: May 1 2019 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। त्रिपोली में विद्रोही फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार की लीबिया नेशनल आर्मी (एलएनए) के हमले में 345 लोग मारे गए और 1652 और घायल हो गये है।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा, 28 अप्रैल तक त्रिपोली में 345 लोग मारे गये और 1652 घायल हुए हैं। क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में तैनात डब्ल्यूएचओ के कर्मचारियों 140 से अधिक लोगों की गंभीर सर्जरी की हैं।
 
 लीबिया में चार अप्रैल को संघर्ष उस समय शुरु जब हफ्तार ने अपने सैनिकों को लीबिया की राजधानी पर आगे बढ़ने का आदेश दिया। इसके बाद 07 अप्रैल संयुक्त राष्ट्र समर्थक वाली जीएनए सेना ने जवाबी कार्रवाई की घोषणा कर दी।  लीबिया 2011 से मुअम्मर गद्दाफी को सत्ता से बेदखल और उसके मारे जाने बाद से अशांत है। इसके बाद से देश दो प्रतिद्वंद्वी सरकारों के बीच विभाजित हो गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »