26 Apr 2024, 23:35:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्लादेश में सुरक्षाबलों के अभियान में दो आतंकवादी मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 3:37PM | Updated Date: Apr 29 2019 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश की राजधानी ढाका के बोसिला इलाके में सोमवार को सुरक्षाबलों के एक अभियान के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। सेना के प्रवक्ता ने मुफ्ती महमुद खान ने यहां पत्रकारों को बताया कि बंगलादेश रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) के जवानों ने आतंकवादियों के छुपने की खुफिया सूचना पर तड़के बोसिला क्षेत्र के एक मकान की घेराबंदी कर ली। 
 
खान ने कहा कि आरएबी के जवानों की घेराबंदी के बाद टिन की छत वाले मकान के अंदर कई भीषण विस्फोट हुए। विस्फोट के बाद छत उड़ गई। विस्फोट के दौरान दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 
 
उन्होंने कहा,‘‘आतंकवादियों की फिलहाल पहचान नहीं हुई है। डीएनए टेस्ट के बाद ही उनकी पहचान हो सकेगी।’’ पुलिस ने  मकान के केयरटेकर समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके उनसे  पूछताछ कर रही है। घटनास्थल की घेराबंदी कड़ी कर दी गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »