26 Apr 2024, 09:50:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं: मस्कट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2019 3:31PM | Updated Date: Apr 29 2019 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। यूरोपीय देश माल्टा के प्रधानमंत्री जोसेफ मस्कट ने रविवार को कहा कि लीबिया संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है। लीबिया के प्रधानमंत्री सूचना कार्यालय के जारी एक बयान के अनुसार श्री मस्कट ने लीबिया के संयुक्त राष्ट्र समर्थित प्रधानमंत्री फैज सेराज के साथ फोन पर बात के दौरान यह टिप्पणी की।

सूचना कार्यालय के बयान में कहा गया, ''मस्कट ने बातचीत के दौरान कहा कि लीबिया संकट का कोई सैन्य समाधान नहीं है और लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत की पहल के अनुसार यह समाधान लीबिया के विभिन्न पार्टियों के बीच बातचीत में निहित है।''  बयान में कहा गया, '' प्रधानमंत्री(लीबिया) ने माल्टा की सराहना की और राजधानी एवं अन्य शहरों की रक्षा करने की  पुष्टि की।''   

 
खलीफा हाफ्टर के नेतृत्व में पूर्व की सेना लीबिया की राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करने के लिए अप्रैल की शुरुआत से सैन्य अभियान चला रहा है। अब तक के संघर्ष में 270 से अधिक लोग मारे गए, कम से कम 1300 अन्य घायल हुए और 13,000 से अधिक लोगों को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »