02 May 2024, 02:52:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

होंडुरास में डेंगू से 12 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 4:45PM | Updated Date: Apr 9 2019 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेगुसिगल्पा। मध्य अमेरिकी देश होंडुरास में इस वर्ष डेंगू से 12 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ मंत्रालय के अर्बोवायरस के प्रमुख गुस्तावो उर्बीना ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 
 
उन्होंने कहा कि हाल के सप्ताह में इस रोग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। इस रोग से चोलोमा, सेन मेनुएल, पिमिंटा, विलानुएवा, सेन फ्रांसिसको डी योजोआ और ओमोआ शहर सबसे अधिक प्रभावित हैं। उर्बीना ने कहा कि देश में चिकनगुनिया के 47 मामले और जीका के 39 मामले सामने आए हैं। होंडुरास में वर्ष 2018 में डेंगू के 9114 मामले सामने आये थे , जो वर्ष 2017 की तुलना में 3897 अधिक हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »