26 Apr 2024, 22:02:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया में संघर्ष में 21 मारे गये, 27 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2019 1:03AM | Updated Date: Apr 8 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया की राजधानी त्रिपोली के बाहरी इलाके में रविवार को विद्रोही सशस्त्र बलों के बीच संघर्ष में 21 लोग मारे गये तथा 27 अन्य घायल हो गये। लीबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने केंद्रीय अभियान कमान के हवाले से यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने इस घटना के हताहतों में सेना के लोगों या फिर नागरिकों के शामिल होने की जानकारी नहीं दी है। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन द्वारा राजधानी के दक्षिणी उपनगरों से घायलों को निकालने के लिए दो घंटे के ठहराव की मांग के बाद यह घोषणा की गई। वर्ष 2011 में कर्नल मुआम्मर गद्दाफीी को सत्ता से हटाए जाने और फिर उनकी हत्या के बाद अस्थिरता से जूझ रहे लीबिया में नया संकट पैदा हो गया है।
 
सशस्त्र विद्रोही बलों के ताकतवर नेता जनरल हफ्तार ने अपनी सेनाओं को त्रिपोली की ओर मार्च करने का आदेश दिया है। अब ये सेनाएं त्रिपोली से 50 किलोमीटर दूर पहुंच गई हैं जहां उनके अन्य सशस्त्र गुटों से संघर्ष की ख़बरें आ रही हैं। राजधानी त्रिपोली से ही लीबिया की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार अपना कामकाज चलाती है। हफ्Þतार ने कहा है कि ‘आतंकवाद का ख़ात्मा होने तक उनका अभियान जारी रहेगा।’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हफ्Þतार से मुलाकÞात की मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी ख़लीफÞा हफ्Þतार से रुकने की अपील की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »