27 Apr 2024, 07:43:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फेसबुक ने पाकिस्तान से जुड़े 103 पेजों के अकाउंट हटाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2019 6:28PM | Updated Date: Apr 1 2019 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक ने सोमवार को कहा है कि उसने पाकिस्तान से चलाये जा रहे उन 103 पेजों, समूहों और अकाउंट को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है जो पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के कर्मचारियों से जुड़े थे और जाली गतिविधियों में शामिल थे। 
                                        
डॉन की खबर के अनुसार, कंपनी ने  पेज हटाने संबंधी विवरण को आज साझा करते हुये कहा है कि उसने फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन करने और जाली गतिविधियों में शामिल पेजों, अकाउंट और ग्रुप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। फेसबुक ने पाकिस्तान से चलाये जा रहे 103 पेजों,  और समूहों के अकाउंट हटा दिये हैं। 
 
कंपनी के साइबर सुरक्षा नीति के प्रमुख नेथेनील ग्लीशर ने एक बयान में कहा, हमने जाली गतिविधियों में शामिल रहने को लेकर पाकिस्तान से संबंधित 103 पेज, ग्रुप और अकाउंट फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटा दिये हैं। बयान में कहा गया, इन गतिविधियों में शामिल लोगों ने अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की थी। हमने जांच में पाया कि ये पेज, ग्रुप और अकाउंट पाकिस्तानी सेना के आईएसपीआर के कर्मचारियों से जुड़े थे।  ग्लीशर  ने कहा कि फेसबुक यह नहीं बता सकता है कि ये गतिविधियां संगठन के निर्देश पर चलाई जा रही थी या कर्मचारी अपनी मर्जी से ऐसा कर रहे थे।
 
उन्होंने  कहा कि बड़ी संख्या में कर्मचारी इस काम में संलिप्त थे और फेसबुक उनके व्यवहार के आधार पर उनके अकाउंट हटा रहा है, उनके द्वारा पोस्ट की गई सामग्री के आधार पर नहीं। जांच में पाया गया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 24 पेज, 57 फेसबुक अकाउंट, सात फेसबुक ग्रुप और 15 इंस्टाग्राम अकाउंट जाली गतिविधियों में शामिल थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »