27 Apr 2024, 06:13:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इमरान ने कराची के लिए की 162 अरब रुपए की परियोजनाओं का एलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2019 4:30PM | Updated Date: Mar 30 2019 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। प्रधानमंत्री इमरान खान ने कराची में देश के आर्थिक और औद्योगिक हब को विकसित करने के लिए 162 अरब रुपए की परियोजनाओं की घोषणा की है। कराची शहर के दो दिन के दौरे पर आए खान ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने कराची के लिए 162 अरब रुपए के पैकेज का आवंटन किया है जिसके तहत 18 परियोजनाओं पर काम होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब तक कराची का विकास नहीं होगा देश आगे नहीं बढ़ सकता। कराची में विकास कार्य रुक जाने से पूरा देश इससे प्रभावित है।’’
 
सिंध सरकार की आलोचना करते हुए  खान ने कहा, ‘‘ कराची की स्थिति के लिए सिंध सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन उनके आतंरिक सिंध में सफलतापूर्वक उभरने से, हम सभी देखते हैं कि वह कराची के साथ कैसा बर्ताव करते हैं।’’  खान ने कहा कि कराची के समक्ष बड़ा मसला परिवहन का है। उन्होंने कहा कि 18 परियोजनाओं में से 19 सार्वजनिक परिवहन से जुड़े हैं तो सात जल परियोजनाएं होंगी। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप कराची की तरफ देखते हैं यह कंक्रीट का स्लैब नजर आता है, हम इसे हरा.भरा क्षेत्र बनाएंगे।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »