27 Apr 2024, 06:20:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन के अस्पताल में हुए हवाई हमले में सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 12:02PM | Updated Date: Mar 27 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडेन। उत्तर पश्चिमी यमन के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में हुए हवाई हमले में सात लोगों की मौत हो गई और अन्य आठ घायल हो गए। अंतर्रराष्ट्रीय संस्था सेव द चिल्ड्रेन ने इसकी जानकारी दी।  संस्था के अनुसार साडा शहर से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रिताफ ग्रामीण अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास पेट्रोल स्टेशन पर एक मिसाइल से हमला किया गया। उन्होंने कहा, यह मिसाइल अस्पताल के मुख्य इमारत से 50 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा। संस्था के अनुसार सुबह के समय मरीज और अस्पताल के कर्मचारिचों का आना जाना लगा हुआ था। मृतकों में एक स्वास्थ्यकर्मी और उसके दो बच्चे तथा एक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।  
 
इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं। माना जा रहा है कि यह हमला साउदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के द्वारा किया गया है जो देश में हौथी के विद्रोहियों से लड़ रहा है। इस गठबंधन का यमन के हवाई क्षेत्र में लगभग पूर्ण नियंत्रण है। संस्था ने कहा कि पिछले साल विदेशी बमों से एक महीने में 37 बच्चे मारे गए या घायल हो गए। इसके साथ ही संस्था ने  हाल ही में हुए मिसाइल हमले की तुरंत जांच करने की भी मांग की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »