26 Apr 2024, 15:04:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोजाम्बिक में तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 417 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2019 1:45AM | Updated Date: Mar 25 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मापुटो। दक्षिण अफ्रीका  में आए भीषण चक्रवात इदाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 417 हो गई है। भूमि और पर्यावरण मंत्री केल्सो कोर्रेया के मुताबिक मोजम्बिक में मृतकों की संख्या 242 से बढ़ कर 417 हो गई है तथा मोजाम्बिक, जिम्बाब्वे और मलावी के आंकड़ो को मिला कर यह संख्या बढ़ कर 700 तक जा सकती है।  ज़िम्बाब्वे में आए इस तूफान में अभी तक कम से कम 259 लोगों की मौत हो गई है जबकि मलावी में चक्रवात के बाद मूसलाधार बारिश से 56 लोगों की मौत हो गई।  संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा है कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद ही अधिकारी इससे हुए नुकसान का आकलन कर पाएंगे।  बाढ़ के पानी में अभी भी हज़ारों लोग फंसे हुए हैं और सरकार के राहत केंद्रों में राहत सामग्री पहुंचानी शुरू कर दी है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वयक सेबस्टिन रोड्स स्टाम्पा ने कहा, कि मोजाम्बिक चक्रवात में मृतकों की सही संख्या का पता लगाने के लिए हमें बाढ़ के पानी का कम होने का इंतज़ार करना पड़ेगा। दक्षिणी अफ्रीका में आई इस त्रासदी से लगभग 17 लाख लोग प्रभावित हुए है। पीड़ित लोग बिजली और साफ पानी के बगैर सड़कों पर रहने को मजबूर है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »