26 Apr 2024, 21:04:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया : अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में 29 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2019 4:15PM | Updated Date: Feb 27 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरिया के कादुना प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमले कर एक पुलिसकर्मी समेत 29 लोगों की हत्या कर दी। कादुना के पुलिस प्रमुख अहमद अब्दुर रहमान ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों ने काजुरु इलाके के चार गांवों पर हमला कर 29 लोगों को मार गिराया तथा 40 मकानों को आग लगा दी। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। पुलिस प्रमुख ने बताया कि बंदूकधारियों ने गांव-गांव जाकर मकानों को जला दिया और लोगों की हत्या कर दी। अब्दुर रहमान ने कहा, इस तरह के बर्बर हत्याकांड को बंद होना ही चाहिए।

कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद स्थिति नियंत्रण में आई है। कादुना सरकार ने मंगलवार को बयान जारी कर हमलों की पुष्टि की थी। उसने बताया था कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नियंत्रण के लिए काम कर रही हैं। गौरतलब है कि कादुना में इस माह में यह दूसरा बड़ा हमला है। अज्ञात बंदूकधारियों ने काजुरु में 15 फरवरी को आठ गांवों को निशाना बनाया था जिसमें 130 से अधिक लोग मारे गये थे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »