26 Apr 2024, 21:32:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला ने तीन सीमा पुल किए अस्थाई तौर पर बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 11:17AM | Updated Date: Feb 23 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको। वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा है कि विपक्षी दलों की योजना के अनुसार मानवीय सहायता की आपूर्ति से पहले सरकार ने कोलम्बिया तथा वेनेजुएला को जोड़ने वाले तीन पुलों को अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला किया है। डेल्सी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, बोलीवरियन सरकार ने लोगों को जानकारी दी कि कोलम्बिया सरकार की ओर से वेनेजुएला की शांति एवं संप्रभुता को गंभीर खतरे के मद्देनजर यह फैसला किया गया है कि साइमन बोलिवर, संतांदर और यूनियन के तीन पुलों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया जाए। विपक्ष के नेता एवं स्वयंभू अंतरिम राष्ट्रपति जुआन गुआइदो ने उम्मीद जताई है कि शनिवार से देश में मानतवादी सहायता पहुंचनी शुरू हो जाएगी।। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »