26 Apr 2024, 11:11:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा का किया दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2019 12:32AM | Updated Date: Feb 23 2019 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रावलपिंडी। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच इस्लामाबाद के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा का दौरा किया तथा सेना की तैयारियों की समीक्षा की। पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस विभाग की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक सेना प्रमुख ने अपने सैनिकों के उच्च मनोबल की सराहना की। पाकिस्तान सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने एक ट्वीट में कहा,‘‘पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है लेकिन हम भयभीत या मजबूर नहीं होंगे। किसी भी आक्रामकता या दुस्साहस का वापस भुगतान किया जाएगा।’’
 
इस बीच, पाकिस्तान सरकार ने अपने स्तर से गुस्से को कम करने के प्रयास के तहत बहावलपुर में मदरसातुल साबिर और जामा-ए-मस्जिद सुभानल्लाह के परिसर को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है जो जैश-ए-मोहम्मद के कथित तौर पर मुख्यालय बताये जाते हैं। सरकार ने इनके मामलों के प्रबंधन के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए  हमले, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 से अधिक जवान शहीद हो गये थे, में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने के बाद दोनों देशों के बीच  तनाव अत्यधिक बढ़ गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »