26 Apr 2024, 15:28:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एयर फ्रांस ने की सुरक्षा कारणों से वेनेजुएला की उड़ानें रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 4:02PM | Updated Date: Feb 21 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। फ्रांस की विमानन कंपनी एयर फ्रांस ने गुरुवार को कहा कि उसने सुरक्षा कारणों से 23 से 25 फरवरी तक वेनेजुएला से सभी उड़ानों का आवागमन रद्द कर दिया है। कंपनी के अनुसार उसकी उड़ानें रद्द होने का संबंध संकटग्रस्त वेनेजुएला में अंतर्राष्ट्रीय मानवीय सहायता प्रदान करने से जोड़ गया है। वेनेजुएला में शनिवार को मानवीय सहायता पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
 
वेनेजुएला में मानवीय सहायता पहुंचाने का समन्वय विपक्ष कर रहा है। इसलिए इसे लेकर वेनेजुएला में विवाद खड़ा हो गया है कि कुछ देश वेनेजुएला में मानवीय सहायता पहुंचाने का इस्तेमाल राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कर सकते हैं। अमेरिकी वायुसेना के तीन मालवाहक विमान शिनवार को मानवीय सहायता लेकर कोलंबिया के सीमावर्ती शहर कुकुता पहुंच गया। वेनेजुएला की राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार अभी तक अमेरिका की मानवीय सहायता को स्वीकार करने से इंकार कर रही है। वेनेजुएला सरकार का अंदेशा है कि इस मानवीय सहायता के जरिए सरकार को अस्थिर किया जा सकता है।
 
 गौरतलब है कि वेनेजुएला में 23 जनवरी को विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया था। अमेरिका तथा सहयोगी देशों ने उसे तुरंत मान्यता भी प्रदान कर दी। जबकि रूस, चीन, मेक्सिको और अन्य देशों ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का समर्थन किया। श्री मादुरो ने अमेरिका पर सत्ता पलट करने की योजना बनाने का आरोप लगाया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »