27 Apr 2024, 01:15:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नॉर्थ मैसिडोनिया में हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2019 10:38AM | Updated Date: Feb 19 2019 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्कोपजे। नॉर्थ मैसिडोनिया में पुलिस ने हथियारों के अवैध व्यापार में संलिप्त एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में जानकारी दी कि पुलिस ने रविवार को देश के सरकारी अभियोजन कार्यालय के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के बाद  एक अदालत ने गिरोह के सभी नौ सदस्यों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। गिरोह के सदस्य स्कोपजे, टेटोवो और कुमानोवो शहर के रहने वाले हैं। बयान में बताया गया कि पुलिस ने एक स्वचालित राइफल, एक हकिंग राइफल, 16 पिस्तौल, गोलाबारूद, मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »