27 Apr 2024, 07:44:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सुल्तान अहमद शाह बने मलेशिया के नए राजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2019 10:39AM | Updated Date: Feb 10 2019 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालंपुर। सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने गुरुवार को मलेशिया के नए राजा के रूप में शपथ ली। 59 वर्षीय सुल्तान अहमद शाह मलेशिया के 16वें राजा के तौर पर राजगद्दी पर बैठे हैं जो सुल्तान मुहम्मद के अचानक राजा पद त्यागने के कारण खाली हुई थी।
 
माना जा रहा है कि सुल्तान मुहम्मद ने रूसी सुंदरी से शादी करने के लिए राजगद्दी त्याग दी। नए राजा का शपथ ग्रहण एक भव्य समारोह में हुआ, जिसमें मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मुहम्मद भी मौजूद थे। मलेशिया का राजा देश का संवैधानिक प्रधान होता है। सुल्तान अहमद शाह अपने खेल प्रेम के लिए जाने जाते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संगठन फीफा की परिषद के सदस्य हैं। इसके अलावा वह एशियाई हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। वह पोलो के बेहतरीन खिलाड़ी रह चुके हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »