26 Apr 2024, 14:58:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला ने वैकल्पिक मुद्रा विनिमय जारी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2019 10:39AM | Updated Date: Jan 29 2019 10:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। वेनेजुएला ने सोमवार को बाजार-आधारित एक वैकल्पिक मुद्रा विनिमय प्रणाली शुरू की जिससे राष्ट्रीय मुद्रा बोलिवर की कीमत कारोबार के पहले दिन 35 प्रतिशत तक गिर गई। सेंट्रल बैंक ऑफ वेनेजुएला की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि निजी मंच 'इंटरबनेक्स' आधिकारिक तौर पर देश की मुद्रा विनिमय प्रणाली का हिस्सा बन गया है जिसे नियामक से आवश्यक अनुमति मिल गई है।
 
 इंटरबनेक्स के अनुसार 28 जनवरी तक अमेरिकी डॉलर का मूल्य 3200 बोलिवर था जबकि आधिकारिक डिकोम विनिमय प्रणाली में विनिमय दर 2081 बोलिवर रहा। डॉलरटुडे डॉट कॉम पोर्टल के अनुसार देश के काला बाजार में डॉलर की कीमत 3188 बोलिवर है।
 
यह भी कहा गया कि इंटरबनेक्स पर विनिमय दर आपूर्ति और मांग पर निर्भर है। इसने जोर दिया कि यह विशेष रूप से व्यक्तियों के लिए मुद्रा विनिमय करता है, इसका संचालन रविवार शाम 6:00 बजे से शुक्रवार शाम 6.00 बजे तक किया जाता है।
 
वेनेजुएला की नेशनल कंस्टीट्यूएंट असेंबली ने गत अगस्त में मुद्रा विनिमय से संबंधित अपराधों के लिए आर्थिक दायित्व उन्मूलन को लेकर एक बिल को मंजूरी दे दी जिससे देश में विदेशी मुद्राओं का प्रसार बढ़ गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »