27 Apr 2024, 07:51:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला में राष्ट्रपति के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों में 26 मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2019 12:42PM | Updated Date: Jan 25 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। वेनेजुएला में मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ हो रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है। गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) वेनेजुएलन आब्जर्वेटरी ऑफ सोशल कांफलिक्ट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एनजीओ ने कहा, ‘‘गुरुवार को अपराह्न दो बजे तक प्रदर्शनों में 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
 
मृतकों की संख्या में केवल वही लोग शामिल हैं जिनकी पहचान कर ली गई है।’’ वेनेजुएला प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी के भी मारे जाने की घोषणा नहीं की है। वेनेजुएला में पिछले कुछ दिनों से सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार को वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता जुआन गुआइदो ने स्वयं को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया। 
 
अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो को पद से हटने का आग्रह किया, लेकिन इसके जवाब में  मादुरो ने अमेरिका से सभी  राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिका वेनेजुएला को अस्थिर कर सत्ता परिवर्तन करना चाहता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »